फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: बढ़ गए कार्तिक के भाव, फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए मांगी कितनी फीस, जानिए?

Fri, 27 Dec 2024 02:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने घोषणा की है, उनकी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन बतौर हीरो नजर आएंगे। अब खबर है कि इस फिल्म के कार्तिक मोटी फीस वसूल रहे हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। वह सफलता के शिखर पर बैठे हैं। इसका कारण है कि साल 2024 में कार्तिक ने हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दी है। फिल्म को कार्तिक ने अपने दम पर चलाया है। यही कारण है कि कई फिल्मों के ऑफर उनके पास आ रहे हैं। जिनमें से एक धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म  'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' भी है। हालिया सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए बहुत ही ज्यादा फीस ले रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

बढ़ा दी है कार्तिक ने अपनी फीस 
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म  'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए वह 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। इतनी फीस धर्मा वाले नामी एक्टर्स को देते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक ने नहीं की है पुष्टि 
50 करोड़ रुपये फीस लेने की बात की अभी तक पुष्टि कार्तिक आर्यन की तरफ से नहीं हुई है। धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

4 of 5
दोस्ताना 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी करने वाले थे एक फिल्म 
कार्तिक आर्यन कुछ साल पहले भी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ करण जौहर के प्रोडक्शन के साथ करने वाले थे। लेकिन आपसी मतभेदों के कारण कार्तिक ने करण की यह फिल्म नहीं की है। अब दोनों फिल्म  'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए साथ आए हैं। इस फिल्म को समीर विद्वांस डायरेक्टर रहे हैं।

Anupam Kher: अनुपम खेर ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की साझा की याद, बोले- 'वे दयालु और ईमानदार व्यक्ति..' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम @shrelela14

श्रीलाला बनेंगी कार्तिक की हीरोइन 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस करने वाली श्रीलाला फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आ सकती हैं। श्रीलाला के डांस के तो दर्शक कायल हो चुके हैं, अब उन्हें बॉलीवुड में एक्टिंग करते हुए भी देखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें