फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को देख रोने लगी फैन, अभिनेता ने दिया ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रही तारीफ

Thu, 25 Aug 2022 10:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर भी कार्तिक काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस संग अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर किया करते हैं। हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
एक पैपराजी ने सोशल मीडिया एक उनका यह वीडियो शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। इस वीडियो में कार्तिक एक फैन के लिए ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पास खड़ी लड़की फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है। इस दौरान एक्टर को लड़की को समझाते और गले लगाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस छोटे से क्लिप को देखकर लोग कार्तिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अच्छे इंसान की यही पहचान होती है।' वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा, 'कितना प्यारा है।' इसके अलावा कई यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल वह कृति सेनन के साथ रोहित धवन की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अलाया एफ के साथ 'फ्रेडी', 'कैप्टन इंडिया', और कियारा आडवाणी के साथ 'सत्य प्रेम की कथा' में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि कार्तिक भी जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें