इस साल होली के तुरंत बाद जिस एक फिल्म के रंग सबसे ज्यादा हिंदी सिनेमा में बिखरने की उम्मीद दर्शकों को रही, वह फिल्म थी ‘अर्जुन उस्तरा’। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज से पहले निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने चहीते कलाकार कार्तिक आर्यन के साथ ये तीसरी फिल्म बनाने का फैसला किया था लेकिन ‘चंदू चैंपियन’ ने जिस तरह साजिद के पैसे बॉक्स ऑफिस पर डुबोए, उसके बाद ही फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ से कार्तिक की छुट्टी कर दी गई। सुनने में आया है कि टी सीरीज की फिल्म ‘भूल भुलैया 4’ भी बिना कार्तिक आर्यन के बन सकती है।