कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
वेकेशन मोड में कार्तिक
कार्तिक आर्यन इन दिनों यूरोप में अपनी टीम के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने अपने अकाउंट पर कार्तिक का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कार्तिक को उनका एक फैन पहचान नहीं पाता है। इसपर अभिनेता गजब का रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वीडियो में कार्तिक स्ट्रीट के साइड में बैठकर आराम से खाना खा रहे हैं। तभी उनका एक फैन उनके पास आता है और कहता है,'मेरे फ्रेंड्स को लगता है आप कार्तिक आर्यन हैं।' इस बात को सुनकर कार्तिक बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा, 'आधार कार्ड दिखाऊं?' कार्तिक का ऐसा रिएक्शन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।