फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: कार्तिक की 150 करोड़ी स्माइल और ब्रालेट में सामंथा का बोल्ड अवतार,10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 06 Jun 2022 10:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : social media
ग्लैमर से भरे बॉलीवुड में हर समय हल-चल रहती है और कोई न कोई अपडेट आती रहती है। कभी किसी की फिल्म रिलीज तो कभी किसी अभिनेता या अभिनेत्री से जुड़ी दिलचस्प खबर। फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में हर जानकारी रखना चाहते हैं। स्टार्स भी लगातार खुद से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं, तो चलिए दस तस्वीरों में जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी क्या किया अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारार 'भूल भुलैया 2' को पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब फिल्म ने देश में 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वही वर्ल्ड वाइड फिल्म ने दो सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। कार्तिक आर्यन उर्फ रूह बाबा ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अमेजी फॉरएवर तुम्हार'।
विज्ञापन

3 of 11
सामंथा प्रभु लेटेस्ट तस्वीरें - फोटो : insta
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टैलेंटेड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपने काम के साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनकी हर तस्वीर फैंस के होश उड़ा देती है। इस बार सामंथा ने अपनी सिजलिंग तस्वीर से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। ब्रालेट में अभिनेत्री ने बोल्ड अवतार दिखाया है।
 

अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं और कई बार तो उन्हें दूसरे स्टार्स की पोस्ट पर भी मजाकिया कमेंट करते हुए देखा जाता है। अपनी नई पोस्ट शेयर की है जिसमें वह मोमोज एंजॉय करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है।
विज्ञापन

5 of 11
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी दिखाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी मंडे मॉर्निंग की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
जुग जुग जियो का नया गाना रिलीज - फोटो : insta
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो भी 24  जून 2022 को रिलीज के लिए तैयार है। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'मोहे मारे नजरिया सावरिया' भी रिलीज कर दिया है। फैंस को वरुण और कियारा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।  अनिल कपूर समेत अन्य स्टार्स ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से गाने के रिलीज की जानकारी दी है।
 
विज्ञापन

7 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस अंदाज के साथ ही कमाल की फिटनेस भी रखती हैं। इसके लिए अभिनेत्री जिम में पसीना बहाने के साथ ही लगातार योग भी करती हैं, जिसकी वीडियो और तस्वीरें वह अक्सर फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट के द्वारा मलाइका ने लोगों से अनुलोम विलोम करते हुए अपनी वीडियो को रिकॉर्ड कर उनके साथ शेयर करने को कहा है।

8 of 11
हिना खान - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस हिना अपने लुक से खूब लाइमलाइट में रहती हैं, वह एथनिक में भी ग्लैमर का तड़का लगाती दिखती हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री शिफॉन की साड़ी में बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। हिना ने लाइट पिंक साड़ी पहनी है, जिसमें जरदोजी का हल्का काम किया गया है। वहीं बैकलेस डीप नेक ब्लाउज के साथ उन्होंने लुक को बोल्ड टच दिया है।

9 of 11
सोनाली बेंद्रे - फोटो : insta
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की सीरीज ब्रोकन हार्ट न्यूज ओटीटी पर स्ट्रीम के लिए तैयार है। इसके अलावा वह इस समय छोटे पर्दे पर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने डीआईडी के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह स्टनिंग लुक में दिख रही हैं।

10 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने गजब के ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना देती हैं। उनकी हर तस्वीर आते ही छा जाती है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में उर्वशी लॉन्ग थाई स्लिट गाउन में दिख रही हैं। गिल्टरी डीप नेक आउटफिट में अभिनेत्री कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय इस समय अपने पति सूरज नांबियार संग छुट्टियां मना रही हैं और वह लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह व्हाइट ब्रालेट टॉप में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें