कार्तिक आर्यन इस समय बी-टाउन के सबसे सफल कलाकारों में से एक हैं, जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपने करियर की गाड़ी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर ग्राफ में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें उनकी अदाकारी की तारीफ न केवल दर्शकों ने, बल्कि समीक्षकों ने भी दिल खोलकर की है। इसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों सुपरहिट साबित हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' है। फिल्म के बाद से ही दर्शक कार्तिक की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों जहां कार्तिक ने आगामी फिल्म 'शहजादा' की रिलीज डेट के पोस्टपोन कर फैंस को मायूस कर दिया था, वहीं अब अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। जी हां, सबके चहीते कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसके मुताबिक अभिनेता की एक नई फिल्म का एलान हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ इंडस्ट्री के दो महान हस्तियां काम करती नजर आएंगी।