फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे अंदाज में कार्तिक ने कोरोना वायरस के बारे में फैलाई जागरूकता, कहा- 'सब पर एक साथ आई मुसीबत'

Thu, 19 Mar 2020 11:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह बॉलीवुड में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री के सभी काम को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया। वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए घर में रुकने को कह रहे हैं साथ ही जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने बड़े ही अलग अंदाज में कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी है साथ ही सावधानियों का ध्यान रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : amar ujala
दरअसल कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी फिल्मी प्यार का पंचनामा की तरह मोनोलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं। दो मिनट 24 सेकेंड के इस मोनोलॉग में कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए नजर आए। इस वीडियो में वह अपने फैंस से घर में रहने, कर्मचारियों को घर में बैठकर काम करने और लोगों के घर से ना निकलने की सलाह दे रह हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif kartik aaryan - फोटो : social media
अपनी इस मोनोलॉग वाली स्पीच में कार्तिक आर्यन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र करते हैं। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन वीडियो में इटली में फैले कोरोना वायरस के बारे में भी बताते हैं और लोगों से इटली से सबक लेने को कहते हैं। कोरोना वायरस को लेकर कार्तिक आर्यन का इस तरह अपील करना उनके फैंस के दिलों को जीत सकता है। साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद साल 2011 में आई उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा याद आ जाएगी। 

4 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन इस तरह से अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हैं। उस समय उनका वह मोनोलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आपको बता दें कि कोरोना वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी जद में लेता जा रहा है। दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या दो लाख 20 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं नौ हजार से ज्यादा लोग मार चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone, kartik aaryan - फोटो : social media
कोरोना वायरस भारत को भी अपने प्रकोप का शिकार बनाता जा रहा है। हर दिन देश में संक्रमित लोगों की संख्य बढ़ती जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से 170 से ज्यादा लोग संक्रिमत है, जबकि अब तक इससे चार लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। देश में वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्होंने 22 मार्च से जनता कर्फ्यू लगाने के फैसला किया है। 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। 

पढ़ें: कोरोना वायरस से डरीं नीना गुप्ता, लिखा- 'इतना डर मुझे पहले कभी नहीं लगा जिंदगी में..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें