बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच इस ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अपनी फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी को 1 मार्च को 3 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे फिल्म में नजर आए दोनों कलाकारों ने शहजादा के सेट पर फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
इसी क्रम में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में दोनों कलाकार मुस्कुराते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में कृति कार्तिक की होठों पर उंगली रख उन्हें चुप कराते हुए नजर आ रही हैं, जो कि फिल्म का सिग्नेचर पोज भी है।