अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
निर्माता संदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म में विजय बरसे की रोल के लिए वो सिर्फ अमिताभ बच्चन को लेना चाहते थे क्योंकि वो ही ये रोल अच्छे से निभा सकते थे। वहीं अमिताभ खुद फुटबॉल के बड़े फैन हैं। ऐसे में उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई। यही वजह है कि उन्होंने फीस में कटौती करने का फैसला लिया। जिससे उनकी फीस का पैसा फिल्म निर्माण पर लगाया जा सका। संदीप ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने कहा कि मुझपर खर्च करने से अच्छा है, इस फिल्म पर पैसा लगाएं। उसके बाद उनके स्टाफ ने भी फीस में कटौती कर दी।