फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति पत्नी और वो' की सक्सेस पार्टी में इस अभिनेत्री से भिड़े कार्तिक आर्यन, कहा, 'चिढ़ती क्यों है?'

Fri, 20 Dec 2019 07:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुमा, कार्तिक - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की सक्सेस का जश्न मनाने में लगे हैं। कार्तिक अपनी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। कार्तिक ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम की इस वक्त फिल्म की सफलता से खुश हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी की गई। जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ ही बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने लाइम लाइट बटोर ली।
विज्ञापन

2 of 5
huma qureshi - फोटो : social media
इस सक्सेस पार्टी में अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी शामिल हुई थीं। ये पार्टी हुमा और कार्तिक की वजह से ही चर्चा का विषय बन गई। दरअसल पार्टी के दौरान के कुछ वीडियो सामने आए। इन वीडियोज में कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री हुमा कुरैशी के बीच बहस देखी गई। जिसके बाद से यूजर्स इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। साथ ही दोनों को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aryan
दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मिंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सक्सेस पार्टी के कुछ वीडियो साझा किए। इनमें से एक वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के डायरेक्टर की गोदी में चढ़ गए। उनके पीछे अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी खड़ी थीं। इस दौरान हुमा ने कार्तिक को कमेंट करते हुए कहा, 'ओ हो इतना प्यार' इस पर कार्तिक ने भी उन्हें जवाब दिया और कहा, 'चिढ़ती क्यों है यार कुरैशी'। इसके बाद भी हुमा चुप नहीं हुईं और कार्तिक को लगातार तिवारी-तिवारी बोलकर चिढ़ाती रहीं।
 

4 of 5
Huma Qureshi
इसके बाद इन दोनों के बीच फिल्म निर्देशक मुदस्सर अजीज बीच बचाव करने पहुंचे। मुदस्सर दोनों के बीच हंसते हुए पहुंचे और दोनों को अलग किया। इस वीडियो को यूजर्स ने देखकर तुरंत इस बात के लिए दोनों स्टार्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मानव ने अपने पेज से इस वीडियो को हटा दिया। लेकिन तब तक ये वीडियो कई फैनपेज ने रि-शेयर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि इस सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे थे। कार्तिक सभी का हाथ पकड़कर उन्हें नचाते हुए दिखाई दिए। पार्टी में कार्तिक के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी अपनी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय करती दिखीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें