फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karthikeya 3: दूसरे भाग की सफलता के बाद जल्द आएगी 'कार्तिकेय 3',फिल्म को लेकर निखिल सिद्धार्थ ने दी बड़ी अपडेट

Fri, 26 Aug 2022 03:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगू अभिनेता निखिल सिद्धार्थ इन दिनों अपनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है। तेलुगू के साथ ही हिंदी पट्टी के दर्शक भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेलुगू अभिनेता निखिल सिद्धार्थ इन दिनों अपनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है। तेलुगू के साथ ही हिंदी पट्टी के दर्शक भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कम समय में ही अपनी लागत से दोगुनी कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो चुकी है। ऐसे में अब फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स इसका तीसरा भाग भी रिलीज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता निखिल सिद्धार्थ के मुताबिक इस फ्रैंचाइजी की और किश्तें आएंगी, जो बेहद लोकप्रिय साबित होंगी। इस बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए निखिल ने फिल्म के तीसरे भाग के बारे में बात करते हुए बताया कि हम फिल्म की अन्य किश्तों के साथ वापस लौटेंगे। 

विज्ञापन

3 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'कार्तिकेय 3' से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि हमारे पास डॉ कार्तिक जैसा चरित्र है, जो रोमांचक रहस्यों का पता लगाने और रोमांच करने पर तैयार है। हमारी सांस्कृतिक और विरासत के बारे में कई अन्य अनकही कहानियां हैं और जिसे हम कार्तिकेय की कई और रोमांचक किस्तों के साथ लोगों के सामने पेश करेंगे। 13 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑपिस पर शानदार कमाई कर रही है। 

विज्ञापन

4 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। दो हफ्तों की कमाई को मिला दे तो फिल्म ने अब तक कुल 61.51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 'कार्तिकेय 2' में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन के अलावा अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका नजर आए हैं। चंदू मोंदेती द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में आई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें