साउथ सिनेमा की छोटे बजट की फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म ऐसे समय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जब दर्शकों के बीच आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार 'रक्षा बंधन' लेकर आए थे लेकिन 'कार्तिकेय 2' ने दोनों अभिनेताओं की बिग बजट फिल्म को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि आप यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।