फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karthikeya 2 BO Collection: मिनी बजट फिल्म के आगे पानी मांग रहीं बॉलीवुड की मूवीज, 10वें दिन हुई इतनी कमाई

Tue, 23 Aug 2022 12:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ की एक और फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और उसका नाम है कार्तिकेय 2। कम बजट में बनी ये फिल्म के आगे बॉलीवुड की लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन जैसी फिल्में पानी मांग रही हैं।  इस फिल्म को तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया है और इन दिनों इन दोनों भाषाओं में सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है। तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है, जो मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा से दो दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म को चंदू मोंदेती ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 2014 में आई कार्तिकेय का सीक्वल है। लीड स्टार्स में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर शामिल हैं। इस फिल्म को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स भी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media
कार्तिकेय 2 की सोमवार की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सोमवार को कार्तिकेय ने अपेक्षाकृत कम कमाई की है। इस फिल्म का कलेक्शन 2.90 करोड़ रुपये है। कार्तिकेय 2 का कुल कलेक्शन 54.32 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं शनिवार यानी आठवें दिन 'कार्तिकेय 2' ने शानदार कमाई करते हुए 7.14 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। दावा किया जा रहा था कि रविवार यानी नौवें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी और ऐसा ही हुआ। 'कार्तिकेय 2' ने रविवार को लगभग 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2' महज 30 करोड़ रुपये में तैयार हुई एक मिनी बजट फिल्म है, जो आज बॉलीवुड की फिल्मों को पीछ छोड़ चुकी है। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म सिर्फ तेलुगू तक ही सीमित थी, लेकिन बढ़िया रिव्यू  के बाद कार्तिकेय 2 की कमाई के आगे 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' टिक भी नहीं पा रही हैं। इस फिल्म की कमाई तेलुगू के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी लगातार बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें