आश्रम
- फोटो : Mx Player
नोटिस में कहा गया है कि 'आश्रम चैप्टर 2- द डार्क साइड' का ट्रेलर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसके साथ ही हिंदू धर्म की नकारात्मक छवि आने वाली पीढ़ियों के सामने पेश कर रहा है। सीरीज में मौजूद किरदार किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है इसलिए यह पूरी सीरीज हिंदुओं की प्राचीन परंपराओं, रीति रिवाजों, हिंदू संस्कृति और आश्रम की व्यवस्थाओं को गलत ढंग से पेश कर रही है। इससे लोगों के दिमाग में इन सभी प्रथाओं की गलत छवि भी व्याप्त हो रही है।