बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भोजपुरी सिनेमा के कथित सुपरस्टार पवन सिंह के नाम की हलचल न दिखाई देना मुंबई की भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पटना में तीन साल पहले बीजेपी में शामिल हुए अभिनेता, गायक पवन सिंह से बीजेपी ने इस बार पूरे चुनाव में दूरी बनाए रखी। हालांकि, तमाम दूसरे फिल्मी सितारे मसलन मनोज तिवारी, रवि किशन, अमीषा पटेल और अक्षरा सिंह ने इन चुनावों में खूब प्रचार किया।