फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना बोली-'पद्मावती विवाद' पर क्यों चुप हैं PM मोदी, कारण कहीं ये तो नहीं?

Thu, 23 Nov 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर चल रहा विवाद जारी है। इस बीच फिल्म पद्मावती को लेकर करणी सेना का एक और बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
करणी सेना
फिल्म 'पद्मावती' पर बढ़े विवाद के बीच करणी सेना ने दावा किया है कि फिल्म की रिलीज डेट टालने में पीएम मोदी की निश्चित रूप से अहम भूमिका रही होगी। करणी सेना ने कहा है कि प्रधानमंत्री के इस मामले पर चुप रहने के बावजूद उनकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

3 of 5
पद्मावती
भाजपा शासित राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे अपने अपने राज्यों में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि पद्मावती  को लेकर करणी सेना और कुछ अन्य कई संगठन संजय लीला भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं।

4 of 5
Padmavati Trailer
पद्मावती फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन राजपूत समाज, नेताओं, क्षत्रिय संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Padmavati
इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें