फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' पर फैली हिंसा से करणी सेना का किनारा, भंसाली के सामने रख दी बड़ी शर्त

Sun, 28 Jan 2018 02:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने के बाद एक बाद फिर करणी सेना ने फिल्म का विरोध करने की बात कही है। इसके साथ ही उन लोगों ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के सामने एक शर्त भी रख दी है। करणी सेना ने कहा है कि यदि उन लोगों को 'पद्मावत' फिल्म के अधिकार सौंपने के लिए भंसाली राजी होते हैं तो वह इस फिल्म को बनाने पर हुए खर्च का भुगतान करने को तैयार हैं। साथ ही करणी सेना ने देश में विरोध के दौरान हुईं हिंसक घटनाओं में शामिल न होने की बात भी कही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह काल्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि उनके सदस्यों या किसी भी अन्य क्षेत्रिय संगठन का स्कूल बस पर हुए हमले में कोई हाथ नहीं है। यह किसी और का काम है। आपको बता दें कि बुधवार को गुड़गांव में एक भीड़ ने 20 से 25 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पर हमला किया था। फिल्म के विरोध में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी थी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं काल्वी ने कहा है कि वह किसी भी प्रकार की जांच, चाहे वह सीबीआई जांच हो या न्यायिक जांच, के लिए तैयार हैं। कोई भी राजपूत ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। यदि वह वहां मौजूद होते तो हमला होने नहीं देते। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में हुई हिंसा से उनके संगठन के सदस्यों का कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
काल्वी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर कोई प्रदर्शन नहीं किया गया क्योंकि वह अपने राष्ट्र का सम्मान करते हैं। उनका कहना है कि जब तक यह फिल्म सिनेमाघरों से वापस नहीं ली जाती है तब तक वह लोग अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें