फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' की सफलता पर करणी सेना ने की सनी लियोन से तुलना, बोली- ये सीन आपत्तिजनक

Thu, 01 Feb 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
PADMAAVATI
विवादित फिल्म पद्मावत की बंपर कमाई के बावजूद करणी सेना का गुस्सा कम नहीं हो रहा। फिल्म की सफलता की तुलना करणी सेना ने सनी लियोन से कर डाली और फिल्म के आपत्तिजनक सीन गिनाए, जिनके बारे में उनका कहना है कि ऐसे सीन राजपूतों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
karni sena - फोटो : G. pal
विवाद, बवाल और विरोध के बीच पद्मावत की बंपर कमाई को लेकर पूछे गए सवाल पर करणी सेना ने कुछ ऐसा जवाब दिया। ये पूछे जाने पर कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी मिल रही है और बाहर अच्छा समर्थन मिल रहा है तो करणी सेना कहती है कि "ये भारत है, यहां तो सनी लियोनी को भी समर्थन मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
padmavati
फिल्म पद्मावत की रिलीज का विरोध करते हुए करणी सेना ने कहा है कि यदि उन लोगों को 'पद्मावत' फिल्म के अधिकार सौंपने के लिए भंसाली राजी होते हैं तो वह इस फिल्म को बनाने पर हुए खर्च का भुगतान करने को तैयार हैं। साथ ही करणी सेना ने देश में विरोध के दौरान हुईं हिंसक घटनाओं में शामिल न होने की बात भी कही है।

4 of 7
padmavati
मामले को सुलझाने के लिए पंडित श्री श्री रविशंकर ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। जयपुर कॉलेज के प्रिसिंपल और रिटायर्ड इतिहास प्रोफेसर को बेंगलुरु में फिल्म देखने के लिए बुलाया। दोनों ने ही फिल्म देखने के बाद दावा किया था कि इसका इतिहास से कुछ लेना देना नहीं है और किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत नहीं होती।
विज्ञापन

5 of 7
PADMAVATI
करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि वो इस बात से सहमत नहीं है। साथ ही सवाल भी उठाया कि अगर दोनों ही लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जता दी होती तो क्या भंसाली फिल्म की रिलीज़ रोक लेते? पद्मावत में अभी भी कई आपत्तिजनक सीन हैं, जिनका इतिहास में कहीं भी जिक्र नहीं मिलता, जो भावनाएं आहत करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो इमेज
विजेंद्र सिंह कहते हैं कि गर्भवती महिलाएं कभी भी जौहर नहीं करतीं, लेकिन फिल्म में ऐसा दिखाया गया है। इसके अलावा जब अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया, तब वो 55 साल का था, लेकिन फिल्म में उसे युवा और ताकतवर दिखाया गया है, इसके साथ ही खिलजी के सैनिक चित्तौड़गढ़ के दरवाज़े तोड़ नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
padmaavat
खिलजी इस किले के दरवाजे को साथ लेकर दिल्ली आ गया था और फिर भरतपुर के राजा सूरजमल 400 साल बाद उस दरवाजा वापस लेकर आए थे। फिल्म में दिखाया है कि खिलजी ने उस दरवाजे को तोड़ दिया था. फिल्म के अंदर खिलजी को महारावल रतन सिंह को उनके ही दुर्ग में आकर चुनौती देते दिखाया गया है, क्या ये संभव है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें