बॉलीवुड में शादियों का ट्रेंड चल रहा है। इस साल दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक तो वहीं ईशा अंबानी से लेकर कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंधे। इन शादियों में स्टार्स ने पानी तरह पैसा बहाया। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने शादीशुदा पुरुषों से शादी रचाई।
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 2003 में शादीशुदा व्यक्ति संजय कपूर से शादी की थी। संजय पहले से ही तलाक शुदा थे। हालांकि करिश्मा और संजय का भी तलाक हो चुका है। करिश्मा के पास ही दोनों बच्चों की कस्टडी है। हाल ही में संजय पांचवीं बार पिता बने।
विज्ञापन
3 of 10
sridevi boney kapoor
- फोटो : File Photo
श्रीदेवी
'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। जाह्नवी कपूर 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं जबकि खुशी जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं।
4 of 10
Raveena And Anil
- फोटो : File Photo
रवीना टंडन
बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरती के बहुत चर्चे थे। इन्होंने पहले से ही शादीशुदा अनिल थडानी से शादी की है। अनिल थडानी की पहली पत्नी का नाम नताशा है। रवीना की तीन बेटियां हैं। अनिल थडानी से दो बेटियां हैं जबकि एक बेटी गोद ली है।
विज्ञापन
5 of 10
vidya
- फोटो : File Photo
विद्या बालन
इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम भी शामिल है। विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। विद्या ने साल 2012 में शादी की थी। सिद्धार्थ ने विद्या से शादी करने से पहले दो शादी कर चुके थे। फिलहाल विद्या बालन एनटीआर की बायोपिक में काम कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
6 of 10
Dharmendra and Hema
- फोटो : file photo
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की डीर्म गर्ल हेमा मालिनी ने एक्टर धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हाल ही में हेमा मालिनी ईशा और आनंद के रिसेप्शन में दोनों बेटियों और दामाद के साथ पहुंची थीं जबकि सनी देओल पार्टी में अलग-थलग दिखे। इस वेडिंग रिसेप्शन में जहां पूरा देओल परिवार एक साथ एन्जॉय करते हुए दिखा तो वहीं सनी देओल पार्टी में सबसे अलग नजर आए।
विज्ञापन
7 of 10
सैफ करीना
- फोटो : File Photo
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानि कि करीना कपूर ने भी अपना जीवनसाथी एक शादीशुदा व्यक्ति को चुना। करीना ने सैफ की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह को नजरअंदाज करते हुए शादी करना मुनासिब समझा। इस वक्त करीना तैमूर और सैफ के साथ स्विटजरलैंड में न्यू ईयर मनाने गई हैं।
8 of 10
shilpa shetty raj kundra
- फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इसी लिस्ट में आती हैं। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की है। राज ने शिल्पा के लिए पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा भी है जिसका नाम विवान है। अक्सर शिल्पा विवान के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
9 of 10
Lara Dutta
- फोटो : file photo
लारा दत्ता
मिस यूनिवर्स रह चुकी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भारतीय टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की है। महेश की पहली शादी श्वेता जयशंकर से हुई थी। महेश और लारा की एक बेटी है जिसका नाम साइरा है।
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं रानी मुखर्जी ने फिल्म मेकर यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। आदित्य चोपड़ा की यह दूसरी शादी है। आदित्य और रानी की एक बेटी है जिसका नाम अदिरा है। अदिरा का जन्म साल 2015 में हुआ था। वह अब 3 साल की हो गई हैं।