कपूर परिवार के साथ तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पूरे देश में गणपति का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में करिश्मा कपूर ने भी गणपति पूजा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन फोटोज में कपूर परिवार उनके साथ नजर आ रहा है। वहीं एक वीडियो में तैमूर अपने मामा अरमान जैन के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर कुर्तै पैजामा पहने हुए हैं। साथ ही भगवान गणेश के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में तैमूरअली खान 'मंगलमूर्ति मोरया' बोलते नजर आ रहे हैं।