फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में उतरा 'बाजीगर', ब्रावो के साथ शाहरुख के लुंगी डांस का वीडियो वायरल

Wed, 11 Sep 2019 12:36 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान सिर्फ सिनेमा के ही बाजीगर नहीं हैं बल्कि हर मैदान में उन्हें जीतना आता है। ऐसी ही एक जीत को एन्जॉय कर रहे शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख ड्वेन ब्रावो के साथ लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वेस्ट इंडीज में आईपीएल की तरह ही सीपीएल यानी कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। इस लीग में शाहरुख खान की टीम टीकेआर (ट्रिनबागो नाइटराइडर्स) शानदार परफॉर्म कर रही है। इस टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड हैं और टीम अपने शुरुआती तीनों मैच जीत चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
ऐसे में शाहरुख की टीम की तीसरी जीत के बाद उसका जश्न मनाया गया। इस दौरान खुद शाहरुख खान उस पार्टी में शामिल हुए। वहीं टीम के खिलाड़ी भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे। पार्टी में शाहरुख ने जमकर डांस किया। शाहरुख ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने थलाइवा पर भी डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
 

4 of 5
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai
बात बॉलीवुड के किंग खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो पिछले लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब होते जा रहे हैं। इस बीच अगर शाहरुख की फिल्म की कोई भी खबर सामने आती है तो वो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान डायरेक्टर कबीर खान के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इस खबर को लेकर खुद शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'यह जानकर काफी खुशी होती है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरे पीठ पीछे मैंने अचानक से कई सारी फिल्में साइन कर ली हैं, जिनके बारे में खुद मुझे कोई जनकारी नहीं है। दोस्तों मैं जब भी कोई फिल्म करूंगा, तब मैं खुद कहूंगा कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं। इसके अलावा जो भी खबरें सामने आ रही हैं वो सब अफवाहें हैं।'

पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कॉलेज के दिनों में ड्रग्स देकर हुआ था शारीरिक शोषण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें