सलमान खान के साथ कई सुपरहिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर ने सलमान खान, करीना कपूर खान और अपने रिश्तों को लेकर बड़ी बात कही है। करिश्मा ने अपनी छोटी बहन करीना कपूर खान के खिलाफ ऐसी बात बोल दी है जिसे जानकर करीना भी हैरान और परेशान हो सकती हैं। वहीं करिश्मा के इस बड़े बयान की चर्चा हर कोई कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
हाल ही में करिश्मा रियलिटी शो ‘एंटरटेंमेंट की रात-लिमिटेड एडिशन’ में पहुंचीं। जज के तौर पर पहुंची करिश्मा ने सलमान के साथ अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीना की तुलना में सलमान उनके ज्यादा करीबी हैं। इस बात को जानकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
3 of 4
करिश्मा अपनी बातों को विस्तार से बताते हुए कहती हैं- 'करीना की तुलना में सलमान मेरे ज्यादा करीब है। हमारी दोस्ती लंबे समय से है। सलमान के लिए करीना एक छोटी बहन की तरह है और वह अब भी उसे एक बच्ची मानते हैं।' पता हो कि करीना कपूर खान ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था।
वहीं बात करें सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्मों की तो इन दोनों ने 'जुड़वा', 'जीत', 'अंदाज अपना अपना', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'बीवी नंबर 1' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक की सबसे सुपरहिट जोड़ी में से एक रही थी। दर्शकों ने इनकी फिल्मों को काफी पसंद किया था।