फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुई थी करिश्मा कपूर की शादी, पति ने हनीमून पर लगाई बोली, टॉर्चर के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ा था रिश्ता

Wed, 29 Sep 2021 02:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस थीं। राजा हिंदुस्तानी के बाद करिश्मा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। करिश्मा का नाम वैसे तो कई को स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ उनकी सगाई तक हुई। हालांकि ये सगाई भी शादी का रूप नहीं ले सकी और निजी कारणों से दोनों का रिश्ता टूट गया।

अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद 29 सितंबर 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। आज करिश्मा की वेडिंग एनिवर्सरी है। कपूर खानदान ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। इस शादी में कई दिग्गज सितारों और बड़े बिजनेसमैन घरानों ने शिरकत की थी।

विज्ञापन

2 of 5
karisma kapoor - फोटो : instagram
करिश्मा ने संजय कपूर से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। करिश्मा की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 11 साल बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : ट्विटर
इस तलाक के बाद करिश्मा और संजय दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाए गए। करिश्मा ने तो ये तक कहा कि हनीमून के दौरान संजय कपूर ने उनकी बोली लगाई थी। इतना ही नहीं करिश्मा ने ये तक कहा कि गर्भवती होने के दौरान उनके साथ फिजिकल टॉर्चर किया गया।

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : Social Media
करिश्मा ने कहा था, 'संजय हमेशा फेमस और पब्लिक फिगर बनना चाहता था क्योंकि खुद उसके पास ऐसा कोई हुनर नहीं था जिससे लोग उसे पहचाने। उसका मुझे ट्रॉफी की तरह इस्तेमाल कर दिल्ली के लोगों के बीच पॉपुलर होने का प्लान था।' वहीं संजय ने आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि करिश्मा से तलाक के संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा से शादी कर ली। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें