हाल ही में खबर आई थी कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा मां बनने वाली हैं। अब करिश्मा कपूर को लेकर भी एक शॉकिंग न्यूज आ गई है। लंबे समय से चर्चा थी कि करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। कई बार उनकी शादी की भी खबर आई।
विज्ञापन
2 of 5
करिश्मा कपूर
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा कपूर और संदीप ने ब्रेकअप कर लिया है और ये फैसला दोनों ने मिलकर लिया है । इसकी वजह ये है कि करिश्मा दोबारा शादी करने के मूड में बिल्कुल नहीं थीं । वो सिर्फ अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
करिश्मा कपूर
संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा पर उनके दोनों बच्चों की जिम्मेदारी है । संदीप ने भी करिश्मा के इस फैसले को मानते हुए उनसे दूरी बना ली है । बता दें पिछले साल जब रणधीर कपूर से करिश्मा की दूसरी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था वो अब इंट्रेस्टेड नहीं है ।
4 of 5
करिश्मा कपूर
रणधीर कहते हैं, 'फिलहाल तो करिश्मा दूसरी शादी करने के मूड में बिल्कुल नहीं है । मैं खुद भी चाहता हूं कि वो शादी कर ले लेकिन वो फिर से परिवार शुरू नहीं करना चाहती है । वो सिर्फ अपने बच्चों समायरा और कियान पर ध्यान देना चाहती है ।'
बता दें कि संदीप तोशनीवाल ने भी पिछले साल अपनी पत्नी डॉक्टर अश्रिता से तलाक ले लिया था । इसी के बाद से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि करिश्मा, संदीप के साथ सात फेरे लेंगी । लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबर से ये सब अफवाह भी खत्म हो गई है ।