फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद नहीं की इन अभनेत्रियों ने दूसरी शादी, निभा रही हैं तक मां का फर्ज

Mon, 10 Feb 2020 03:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की सिंगल मदर - फोटो : Social Media
कहने को तो शादी सात जन्मों का रिश्ता है। लेकिन कभी-कभी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है कि ये रिश्ता एक जनम में भी पूरा नहीं चल पाता। जिसकी वजह से पति पत्नी तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। इसके बाद कई बार तो दोनों ही दूसरी सादी कर लेते हैं। तो वहीं कई बार बिना शादी के अकेले ही जीवन बसर कर लेते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी नहीं की और अपने बच्चों के साथ ही जिंदगी गुजार रही हैं। आइये बताते हैं आपको बॉलीवुड की ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Karisma Kapoor
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की बड़ी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान राज कपूर भी हैं। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अचानक ही अलग होने का फैसला कर लिया। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने तो दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा ने नहीं की। अब करिश्मा अपने बच्चों के साथ खुशी-खुशी जिंदगी जी रही हैं।

विज्ञापन

3 of 6
amrita singh
अमृता सिंह
अमृता सिंह के बारे में तो सभी जानते हैं। अमृता सिंह ने साल 1991 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने साल 2012 में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ शादी कर ली। लेकिन अमृता अपने दोनों बच्चों की परवरिश में ही जिंदगी बिता रही हैं।

4 of 6
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter
रीना दत्त
आमिर खान ने 1986 रीना दत्त के साथ शादी की थी। रीना और आमिर के दो बच्चे भी हैं। शादी के कई साल बाद साल 2002 में आमिक ने रीना से तलाक ले लिया और साल 2005 में किरण राव के साथ शादी कर ली। लेकिन रीना ने आज तक दूसरी शादी नहीं की। रीना अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। हालांकि आमिर और रीना का अब भी दोस्ताना व्यवहार है।
विज्ञापन

5 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अभिनेता रणवीर शौरी से साल 2010 में शादी की थी। कोंकणा शादी के पहले ही मां बनने वाली थीं। इस खबर के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के 5 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। कोंकणा भी फिलहाल अपने बेटे के साथ अकेले रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chitrangada singh
चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने साल 2001 में ज्योति रंधावा से शादी की थी। शादी के बाद चित्रांगदा सिंह एक बेटे की मां भी बनीं। बेटे के जन्म के बाद चित्रांगदा और पति ज्योति रंधावा एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक के समय बच्चे की कस्टडी चित्रांगदा सिंह को सौंप दी गई जिसके बाद अब चित्रांगदा अपने बच्चे के साथ जीवन बसर कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें