करिश्मा शर्मा बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बनकर उभरी हैं। रागिनी एमएमएस 2 में हॉट सीन से तहलका मचाने के बाद करिश्मा बिकनी फोटोशूट में कहर ढा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक कलर की बिकनी में फोटो शेयर की है लेकिन लगता है उनके फैंस को उनकी यह फोटो रास नहीं आई तभी तो फोटो डालने के कुछ समय बाद ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 3
KARISHMA SHARMA
करिश्मा की ये फोटो देख एक यूजर ने लिखा, खूबसूरती सिर्फ कपड़ों में ही अच्छी लगती है। कई यूजर्स ने तो इस फोटो को बकवास तक बता दिया। एक यूजर ने लिखा बहन थोड़े कपड़े तो पहन लो। हालांकि कुछ लोग उनकी इस फोटो की तारीफ भी कर रहे हैं।
हॉट पिक्चर्स की वजह से करिश्मा शर्मा इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। हाल ही में करिश्मा पद्मावत में दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी करते हुए रानी पद्मिनी के अवतार में नजर आई थीं। करिश्मा ने ये तस्वीरें फिल्म देखने के बाद दीपिका को डेडीकेट की थीं।