90 और 2000 के दशक में करिश्मा कपूर की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। उन्होंने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया जिनमें से ज्यादातर हिट रहीं। इसमें राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। यश चोपड़ा की म्यूज़िकल फिल्म 'दिल तो पागल है' में निशा के रोल के लिए करिश्मा कपूर को नेशनल अवार्ड मिला था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर ना पहली पसंद थी ना ही दूसरी।
इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर छठवीं पसंद थीं। उनके पहले पांच हीरोइनों को ये फिल्म ऑफर की गई और पांचों ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि कोई भी माधुरी दीक्षित के अपोजिट काम करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।