फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्चे के लिए ये काम कर रहीं करिश्मा कपूर, हर साल कमाती हैं 72 करोड़ रुपए

Thu, 17 Aug 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान का जो भी शख्स बॉलीवुड में कदम रखता है उसका चमकना तय है। ऐसी ही एक स्टार हुआ करती थीं करिश्मा कपूर। करिश्मा, कपूर खानदान से पहली लड़की थी जिसने बॉलीवुड में कदम रखा और खूब नाम कमाया। लेकिन अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
करिश्मा कपूर
कुछ समय पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि वो अब बॉलीवुड में काम नहीं करेंगी। हालांकि शादी के बाद साल 2012 में करिश्मा फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दोबारा कभी ट्राई भी नहीं किया।

पढ़ें- प्रियंका की इस तस्वीर पर मचा हंगामा, लोगों ने कहा- 'इसे भारत से निकाल देना चाहिए'
विज्ञापन

3 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा मुंबई में अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ रह रही हैं। जब करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हुआ था तो एलिमनी में संजय ने बच्चों को 14 करोड़ रुपए दिए थे। साथ ही हर महीने उन्हें करिश्मा को 10 लाख रुपए देने थे।

पढ़ें- विदेश में तिरंगा फहराने पहुंची थीं ऐश्वर्या राय, डीप नेक से परेशान होकर करना पड़ा ये काम

4 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा को एलिमनी में काफी बड़ा अमाउंट मिला। इसी से उनके बच्चों की पढ़ाई हो रही है। लेकिन करिश्मा आखिर किस तरह से पैसे कमा रही हैं। क्योंकि वो फिल्मों में तो काम कर नहीं रही हैं तो उनका खर्चा कैसे चल रहा है।

पढें- PHOTOS: बर्थडे पार्टी में सैफ की बेटी और बहन के आगे फीकी पड़ गईं करीना
विज्ञापन

5 of 8
g - फोटो : g
दरअसल, करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद चैरिटी ऑर्गनाइजेशन जॉयन कर ली। जो महिलाओं को जागरुक करने का काम करती है। इसके अलावा करिश्मा सलमान खान की ट्रस्ट 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' से भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

6 of 8
करिश्मा कपूर
इसके अलावा करिश्मा केलोग्स, क्रीसेंट लॉन, एडमिक्स रिटेल और डेनन की ब्रांड एंबेसडर हैं। करिश्मा स्किन केयर ब्रांड गार्नियर की एंबेसडर भी हैं। साथ ही वो कई डिजाइनर के लिए रैंप वॉक भी करती हैं। इन सबसे करिश्मा की मोटी कमाई होती है।
विज्ञापन

7 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा 90 के दशक से ही वर्ल्ड टूर करती आईं हैं जो आज भी जारी है। इन सब के अलावा करिश्मा बच्चों के प्रोडक्ट की कंपनी 'बेबी ओए' की शेयर होल्डर हैं। उन्होंने कंपनी में काफी इनवेस्ट किया है। करिश्मा की हर साल की टोटल कमाई 72 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन

8 of 8
करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ
एंबेसडर, फैशन शोज, स्टेज शोज और कंपनी में इनवेस्ट कर करोड़ों रुपए कमाती हैं। बता दें कि करिश्मा फिलहाल बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। संदीप का भी उनकी पत्नी से तलाक हो चुका है। मीडिया में दोनों के जल्द शादी करने की खबरें भी आती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें