फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की इस तस्वीर पर मचा हंगामा, लोगों ने कहा- 'इसे भारत से निकाल देना चाहिए'

Thu, 17 Aug 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। इन्हीं में एक प्रियंका चोपड़ा भी थी। प्रियंका ने तिरंगे के दुपट्टे को गले में लपेटकर एक फोटो शेयर की और फैंस को विश किया।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा
लेकिन प्रियंका के ये तस्वीर डालते ही सोशल मीडिया पर हंगमा मच गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने फोटो पर 'disrespectful' और 'illegal' जैसे कमेंट कर डाले। जानें आखिर माजरा क्या था।


 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, ये एक GIF था। इसमें प्रियंका गले में तिरंगे का दुपट्टा डाल लहरा रही हैं। साथ ही उन्होंने व्हाइट स्पेगटी और जींस पहनी हुई थी। लोगों का कहना था कि प्रियंका ने तिरंगे को एसेसरीज की तरह यूज किया है जो कि गलत है।

    Independence Day #Vibes 🇮🇳#MyHeartBelongsToIndia #happyindependencedayindia #jaihind A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 14, 2017 at 6:17pm PDT


4 of 7
प्रियंका चोपड़ा
सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका से कहा कि उन्होंने राष्ट्र के गौरव तिरंगे का अपमान किया है। वहीं कुछ का कहना था कि प्रियंका ने जो गले में डाला है वो सिर्फ एक दुपट्टा है क्योंकि उस पर अशोक चक्र नहीं बना हुआ है। इसलिए ये अपमान नहीं हुआ।

विज्ञापन

5 of 7
priyanka chopra
वहीं प्रियंका के हेटर्स ने कहा कि इस तरह तिरंगे का अपमान देखकर अच्छा नहीं लगा। अब कभी इंडिया वापस ना आना। कुछ ने कहा, 'तुम्हें तो भारत से बाहर निकाल देना चाहिए।' साथ ही इस तरह के कपड़े पहन स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया।

विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी
बता दें कि इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम मोदी ने इसी तरह का स्कार्फ गले में डालकर योग किया था। तब लोगों ने उनको काफी सराहा था। लेकिन प्रियंका के इसी तरह के दुपट्टे को गले में डालने से बवाल मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका चोपड़ा
इससे पहले जब प्रियंका पीएम मोदी से मिली थीं तब उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। तब लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया था कि देश के पीएम के सामने टांगे खोलकर बैठना अशोभनीय है। वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें