फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में रंग गई थी सिल्वर स्क्रीन, जब कारगिल युद्ध पर बनीं ये 4 दमदार फिल्में

Fri, 26 Jul 2019 12:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kargil - फोटो : social media
26 जुलाई को हर भारतीय कारगिल विजय दिवस मनाता है। ढाई महीने तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया था। ऐसे में भला बॉलीवुड कारगिल पर फिल्म बनाने में कैसे पीछे रह जाता। हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कारगिल पर बनीं और सिल्वर स्क्रीन देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

2 of 5
loc kargil - फोटो : social media
एलओसी कारगिल
डायरेक्टर जेपी दत्ता ने युद्ध पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। 1999 में हुए युद्ध पर उन्होंने 'एलओसी कारगिल' बनाई। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। जिसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Lakshya - फोटो : twitter
लक्ष्य
साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में कारगिल युद्ध के कुछ हिस्से दिखाए गए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका निभाई थी जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों पर जीत हासिल करते हैं।

4 of 5
film Border - फोटो : social media
बॉर्डर
1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर' (1997) को देख हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना भर जाती है। यह फिल्म सत्य घटना से प्रेरित थी। फिल्म में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tango charlie - फोटो : social media
टैंगो चार्ली
मणि शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2005 में आई थी । इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, और सुदेश बेरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें