फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी' तक, दिल में देशभक्ति जगा देती हैं ये छह शानदार फिल्में

Sat, 25 Jul 2020 04:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए 26 जुलाई का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को देशभर में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस रविवार को भारत 21वां कारगिल विजय दिवस मनाएगा। 26 जुलाई साल 1999 में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। विजय दिवस पर कारगिल में शहीद हुए वीरों को याद किया जाता है। भारत की सरहद पर मौजूद वीरों और घटनाओं की कहानियों को हिंदी सिनेमा भी अपनी फिल्मों में अक्सर दिखाता रहा है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जो देशभक्ति से प्रेरित हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
film Border - फोटो : social media
फिल्म- बॉर्डर
साल 1997 में जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 में भारत- पाकिस्तान युद्ध की एक घटना से प्रेरित फिल्म बॉर्डर बनाई थी। इस फिल्म में वह सब कुछ देखने को मिला, जो एक देशभक्ति से प्रेरित फिल्म में होना चाहिए। फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता था।
 
विज्ञापन

3 of 7
एलओसी : कारगिल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- एलओसी: कारगिल
यह फिल्म साल 2003 में आई थी। यह फिल्म एलओसी पर साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध की कहानी को बयां करती है। फिल्म एलओसी: कारगिल का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इस में अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, मोहनीश बहल, सुनील शेट्टी, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, ईशा देओल और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के जरिए भारतीय सैनिकों का पराक्रम और उनके अदम्य साहस को दिखाया गया है।

4 of 7
लक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- लक्ष्य
यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म लक्ष्य साल 2004 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म लक्ष्य में करगिल युद्ध को दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
द गाजी अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- गाजी अटैक
देशभक्ति से प्रेरित यह भी शानदार फिल्मों में से एक हैं। फिल्म गाजी अटैक में राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी और केके मेनन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन से हुए युद्ध की कहानी पर आधारित है। इस युद्ध में भारतीय नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। फिल्म गाजी अटैक साल 2017 में आई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
यह फिल्म साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए हमले पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल सहित कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में थे। आपको बता दें कि साल 2016 में उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिनों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकवादियों के कई ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्टम्प्ड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- स्टम्प्ड
यह फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म कारगिल युद्ध के सैनिक की कहानी को बयां करती हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस भी रवीना टंडन ने ही किया था। फिल्म स्टम्प्ड साल 2003 में आई थी। 

पढ़ें: अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस वजह से उड़ी जया बच्चन की रातों की नींद, की पुलिस को शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें