फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर सैफ हुए गुस्सा, कहा- अगर करीना से ये बात पूछते तो खाने पड़ते जूते

Thu, 11 Jan 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
saif ali khan
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों पूरे जी जान से अपनी फिल्म 'कालाकांडी' के प्रमोशन में जुटे हैं। सिर्फ उनके लिए ही नहीं यह साल उनके परिवार के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इसी साल करीना भी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बॉलीवुड में वापस लौट रही हैं, वहीं उनकी बड़ी बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 4
saif ali khan
अपनी आने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सैफ ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मीडिया द्वारा उनकी बेटी सारा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सारा के सामने अभी पूरी जिंदगी है। ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे उनका डेब्यू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारा का सपना है और वह उम्मीद करते हैं कि उसका सपना जल्द ही पूरा हो। 
विज्ञापन

3 of 4
saif ali khan
करीना की कमबैक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना की कमबैक को लेकर किसी ने सवाल पूछा तो सैफ ने बात को बीच में ही काटते हुए कहा - 'अगर तुम उनसे (करीना) यह सवाल पूछते तो वह जरूर कुछ न कुछ आप पर फेंक देती, शायद वह जूता भी हो सकता है। उनके पास हमेशा ऐसी चीजें होती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
saif ali khan
बता दें, इस फिल्म में सैफ अली खान कैंसर के मरीज बने हैं जो बीमारी की खबर सुनते ही टूट से जाते हैं जिसके बाद अपनी बची जिंदगी खुलकर जीने की कोशिश में अजीबो-गरीब हरकतें शुरू कर देते हैं। रोहित खट्टर और अशी दुआ इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें