फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहो न प्यार है' के सीन में थीं करीना, तस्वीरें वायरल

Thu, 23 Jun 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : india.com
इन दिनों सोशल मीडिया पर करीना कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो 'कहो ना.. प्यार है' फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। फिल्म छोड़ देने के बावजूद सेट पर बेबो क्या कर रही थी? 
 
विज्ञापन

'कहो ना...प्यार है' के सेट पर कैसे पहुंची करीना? तस्वीरें हुई वायरल

2 of 6
- फोटो : getty
क्या आपको पता है कि करीना कपूर वर्ष 2000 में 'कहो ना...प्यार है' फिल्म से ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली थीं लेकिन उनकी मां बबीता और ऋतिक रोशन के पिता एवं फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन के बीच किसी अनबन को लेकर करीना ने ये फिल्म छोड़ दी और इस फिल्म में अमीशा पटेल को जगह मिली। 
विज्ञापन

'कहो ना...प्यार है' के सेट पर कैसे पहुंची करीना? तस्वीरें हुई वायरल

3 of 6
- फोटो : getty
राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने भी इसी फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अमिशा पटेल की भी यह पहली फिल्म थी। 

'कहो ना...प्यार है' के सेट पर कैसे पहुंची करीना? तस्वीरें हुई वायरल

4 of 6
- फोटो : getty
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक तस्वीर में ये साफ देखा जा रहा है कि करीना कपूर फिल्म की हीरोइन न होने के बावजूद फिल्म के सेट पर मौजूद हैं। वो ऋतिक और राकेश रोशन के साथ खड़ी हैं। 
 
विज्ञापन

'कहो ना...प्यार है' के सेट पर कैसे पहुंची करीना? तस्वीरें हुई वायरल

5 of 6
- फोटो : getty
इस तस्वीर की सच्चाई बताते हुए करीना ने कहा कि फिल्म छोड़ने से पहले वो फिल्म का एक छोटा सीन कर चुकी थी। इस शॉट में वो ब्लू जींस और नीले रंग के स्वेटर में ऋतिक के साथ समुद्र किनारे खड़ी थी। किसी ने नहीं सोचा होगा कि फिल्म का हिस्सा न होते हुए भी उन्हें इस सीन से नहीं निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कहो ना...प्यार है' के सेट पर कैसे पहुंची करीना? तस्वीरें हुई वायरल

6 of 6
- फोटो : getty
आपको बता दें कि 'कहो ना...प्यार है' सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। ऋतिक और अमीशा की भी जमकर तारीफ हुई थी। जबकि बेबो ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के साथ 'रिफ्यूजी' फिल्म के साथ की थी जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर पिट गई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें