आलिया-रणबीर की हल्दी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर और आलिया की शादी में मस्ती
14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद पूरा कपूर परिवार आज एक साथ देखा गया। करीना और सैफ अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ रणबीर की शादी में शामिल हुए थे। वहां पर रणधीर कपूर भी मौजूद थे। करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणधीर और रणबीर की शादी से एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, "पापा और दूल्हा।" पूरा कपूर खानदान रणबीर और आलिया की शादी से काफी खुश है और इन सभी ने शादी में खूब मस्ती की थी।