फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने 19 साल के करियर में चुना सबसे मुश्किल किरदार, खाकी वर्दी पहन देंगी ब्लॉकबस्टर

Sat, 04 May 2019 11:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
सिनेमा जगत के कपूर परिवार की शान करीना कपूर खान पहली बार एक अनोखा किरदार परदे पर अदा करने के लिए तैयार हैं। खबर यह है कि करीना अपने 19 साल के करियर में पहली बार एक पुलिस वाले के किरदार में नज़र आने वाली हैं। यह खबर भी फिल्म 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी के नए लुक के रिलीज़ होने के साथ साथ ही आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि करीना जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग 15 मई से शुरू करेंगी। करीना कपूर खान जिन्होंने साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रेफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन के साथ की थी, अब तक तरह-तरह के किरदार अदा कर चुकी हैं। कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब वी मेट, बॉडीगार्ड, ऐतराज़, हीरोइन, तालाश, एक मैं और एक तू, की एंड का, वीरे दी वेडिंग, जैसी फिल्मों में काम कर चुकी करीना ने हरदम अपने काम के लिए सराहना भी पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
अपने ग्लैमरस अवतार के लिए प्रसिद्ध करीना ने आजतक कभी भी एक पुलिस वाले का किरदार नहीं निभाया है। जबकी उनके साथ की प्रियंका ने 'जै गंगाजल' और जंजीर, रानी मुखर्जी ने मर्दानी और सुष्मिता सेन ने भी फिल्म समय में पुलिस वाले का किरदार निभाया था। 

4 of 5
kareena kapoor
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद से ही करीना अपने रेडियो टॉक शो में व्यस्त रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार के अपोज़िट नज़र आएंगी, जिसके बाद वह करण जौहर की फिल्म तख्त की शुरूआत करेंगी। इसी बीच वह पुलिस वाले का किरदार फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' में करती 'नज़र आएंगी', जो 'हिन्दी मीडियम' का सीक्वल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor
होमी अदाजानिया निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग करीना मुंबई से ही शुरू करेंगी। एक हफते मुंबई में शूट करने के बाद वह लंदन रवाना हो जाएंगी, जहां फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया जाएगा। बता दें कि इस बार भी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' में इरफान खान मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म हिन्दी मीडियम में नज़र आई सबा कमर इस बार एक स्पेशल अपीयरेंस देती नज़र आएंगी, तो वहीं राधिका मदान इरफान और सबा की बेटी का किरदार निभाती नज़र आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें