निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' को 15 साल पूरे हो गए हैं । साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में नैना, रोहित और अमन के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी । फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान लीड रोल में थे ।
विज्ञापन
2 of 5
preity zinta
- फोटो : instagram
फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था । इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर को लीड रोल का ऑफर मिला था । मेकर्स और करीना के बीच बात नहीं बन पाई । फिर करीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था ।
विज्ञापन
3 of 5
preity zinta
- फोटो : instagram
इसके बाद ये रोल प्रीति जिंटा को मिल गया था । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रीति ने इस बारे में बात की । प्रीति जिंटा ने कहा, 'ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है । ये एक टाइमलेस फिल्म थी । मेरी किस्मत अच्छी थी कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी।'
4 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
प्रीति बताती हैं, 'इम्तियाज अली ने पहले मुझे जब वी मेट ऑफर की थी लेकिन तब मैंने मना कर दिया था ।' इसी तरह करीना ने भी 'कल हो ना हो' में काम करने से इंकार कर दिया था । प्रीति इसे अपना और करीना का कार्मिक अकाउंट बताती हैं ।
दोनों ने एक-दूसरे की फिल्म में काम करने से मना किया । प्रीति कहती हैं, 'ये हम दोनों का कार्मिक अकाउंट है । लोग मुझसे कहते हैं कि उन्हें कल हो ना हो में मेरा काम अच्छा लगा । जबकि मुझे लगता है कि करीना ने गीत का रोल बेहतरीन तरीके से निभाया।'