फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नाइटी तो किसी ने बिकिनी में दिखाया बेबी बंप, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन

Sat, 31 Aug 2019 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बेबी बंप फोटोशूट - फोटो : Social Media

मां बनना एक अद्भुत एहसास है और गर्भावस्था से लेकर मां बनने की पूरी प्रक्रिया भी बहुत खास है। पहले जहां महिलाएं अपने बेबी बंप को ढक कर रखती थीं, वहीं आज वे अपनी इस खूबसूरती को कैप्चर कर हमेशा के लिए अपने साथ रखना चाहती हैं। इसे बदलने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं दुनिया भर के सेलेब्रिटीज।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
kareena kapoor - फोटो : Social Media

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान की। करीना कपूर ने बेबी बंप दिखाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बता दें कि जब करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने खुलकर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। कई फोटोशूट भी करवाए। इस दौरान करीना ने ये भी कहा था- 'गर्भावस्था से मेरा काम और करियर प्रभावित नहीं होगा।' बता दें करीना के बेटे तैमूर अब दो साल के हो चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 7
लीजा हेडेन बेबी बंप - फोटो : Social Media

मां बनने से पहले लीजा हेडेन ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। साथ ही उन्होंने एल मैगजीन के कवर के लिए भी पोज दिया था। साल 2016 में लीजा ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो से शादी की और साल 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। लीजा हेडन दूसरी बार मां बनने जा रही हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी है। लीजा ने पति और बेटे के साथ अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो तीनों बीच पर नजर आ रहे हैं। लीजा ने इस दौरान स्विमसूट पहना है जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है।

4 of 7
बेयोन्से बेबी बंप फोटोशूट - फोटो : Social Media
हॉलीवुड एक्ट्रेस बियोन्से ने भी मां बनने से पहले की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।  फूलों से घिरी हुई झीना घूंघट ओढ़े बियोन्से बेहद खूबसूरत लगी थीं। अब बियोन्से मां बन गई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सेरेना विलियम्स - फोटो : social media
प्रेग्नेंट टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने भी अपनी न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रेग्नेंट सेरेना विलियम्स की ये तस्वीरें वैनिटी फेयर मैगजीन के कवर पर आई थीं और इन्होंने इसे अपने फैंस के साथ भी शेयर किया।
विज्ञापन

6 of 7
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा रेड्डी ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी और 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था। समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी और बच्चों के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। समीरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक से बढ़कर एक फोटोशूट कराया था। उनका अंडरवाटर फोटोशूट काफी चर्चा में रहा। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एमी जैक्सन - फोटो : instagram

प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एमी जैक्सन (Amy Jackson) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह फोटोशूट कराती हुई नजर आईं तो कभी मंगेतर के साथ मस्ती के मूड में। एमी के लिए उनके मंगेतर ने हाल ही में गोद भराई कार्यक्रम रखा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें