फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से लेकर रणबीर कपूर तक, सोशल मीडिया से दूर हैं बॉलीवुड के ये पांच सितारे

Fri, 01 Nov 2019 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
करीना, रणबीर, कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया आज की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते हैं। इसके जरिए वो फैंस से आसानी से सीधे बात करते हैं। हालांकि ऐसे वक्त में भी बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में करीना ने कहा था कि भले ही उनका वैरिफाइड अकाउंट नहीं है लेकिन वो सोशल मीडिया पर नजर रखती हैं और उन्हें पता है कि क्या चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
ranbir kapoor - फोटो : social media
रणबीर कपूर
सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले सितारों की लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। एक ओर रणबीर जहां सोशल मीडिया से दूर हैं वहीं उनके पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ही बहुत एक्टिव हैं।

4 of 6
kangana ranaut - फोटो : file photo
कंगना रनौत
कंगना को लगता है कि सोशल मीडिया पर काफी समय बर्बाद होता है। कंगना ने बताया, 'मैं कई कारणों से सोशल मीडिया पर नहीं हूं और उनमें से एक यह है कि मुझे लगता है कि इसमें बहुत टाइम खराब होता है। लोग मुझे सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने की सलाह देते हैं। मेरे एजेंट्स कहते हैं आप एक अकाउंट खोल लें। बेशक कोई पोस्ट न करें, हमें करने दें लेकिन मुझे ये ठीक नहीं लगता। मैंने अपनी जिंदगी में कोई काम ऐसा नहीं किया जिसमें मैं शामिल न रही हूं।' 
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान - फोटो : samaa
सैफ अली खान
करीना की तरह ही उनके पति सैफ अली खान भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर सैफ की बेटी सारा अली खान काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rani mukerji - फोटो : social media
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और उनके पति आदित्य चोपड़ा दोनों ही सोशल मीडिया से दूर भागते हैं। जबकि रानी मुखर्जी की बहन काजोल उतनी ही एक्टिव हैं। 

30 साल पहले जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को असलियत में मारे थे 17 थप्पड़, वजह हैरान करने वाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें