फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के 46वें जन्मदिन पर अभिषेक ने शेयर की तस्वीर, रोम में ऐसे मना रहे जश्न

Fri, 01 Nov 2019 02:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek and Aishwarya - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक नवंबर को 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बर्थडे से पहले ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के साथ रोम में हैं। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड रोम का है। जिसके सामने ऐश्वर्या गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा (Principessa)।' प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है। ऐश्वर्या की इस शाही तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
अभिषेक के इस पोस्ट पर कई सितारे ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इन सितारों बिपाशा बसु, रितेश देशमुख, श्वेता बच्चन नंदा, सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी का नाम शामिल है। दरअसल, ऐश्वर्या अपने काम के सिलसिले में रोम गई हुई हैं। जिसके साथ वह अपने जन्मदिन का जश्न भी मना रही हैं। 

4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
ऐश्वर्या की यह तस्वीर Longines watches, Dolce Vita के लॉन्च की है। इस मौके पर ऐश्वर्या ने क्रीम और पीच कलर का गाउन पहना हुआ था जिसे डिजाइनर Nedret Taciroglu ने डिजाइन किया था। इस इवेंट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या बेटी आराध्या को किस करते हुए नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bachchan family diwali pooja - फोटो : facebook
इससे पहले ऐश्वर्या ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। रोम जाने से पहले ऐश्वर्या की दिवाली के जश्न की तस्वीरें भी चर्चा में रहीं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ गणेश लक्ष्मी की पूजा करते हुए दिखी थीं। 

यह भी पढ़ें- शादी चलाने के लिए खास फॉर्मूला अपनाते हैं निक जोनस, इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें