फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से लेकर दीपिका तक इरफान के साथ कर चुकी हैं काम, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Wed, 29 Apr 2020 08:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan - फोटो : social media
इरफान खान ने आज सभी की आंखें नम कर दीं। मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया। लॉकडाउन की वजह से अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे। इरफान के करीबी रहे निर्देशक विशाल भारद्वाज और तिग्मांशु धुलिया भी उनके जनाजे में शामिल हुए। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। करीना से लेकर दीपिका तक कई अभिनेत्रियां इरफान के साथ काम कर चुकी हैं। आगे की स्लाइड में बताते हैं उन्होंने क्या लिखा...
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan and Kareena - फोटो : file photo
करीना कपूर ने हाल ही में इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की। करीना ने इसी फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें इरफान खान के अलावा, डिंपल कपाड़िया और दीपक डोबरियाल भी नजर आ रहे हैं। करीना ने लिखा- 'आपके साथ काम करना एक सम्मान की बात थी सर। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

3 of 5
Huma Qureshi - फोटो : social media
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इरफान खान के साथ फिल्म 'डी डे' में काम किया था। सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए हुमा ने लिखा- 'आपका काम, आपकी विरासत हमारे लिए प्रेरणा है। लीजेंड।'

4 of 5
deepika, Irrfan - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने इरफान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'पीकू' में साथ काम किया था। दीपिका ने ब्लैक स्क्रीन शेयर कर दुख जताया। साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'सात खून माफ' की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा- 'ये दुनिया हमेशा आपकी विरासत को याद रखेगी इरफान खान। आपने एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें