फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर मौजूद हैं इरफान खान की ये बेहतरीन फिल्में, 'मकबूल' से 'मदारी' तक देखें पूरी लिस्ट

Wed, 29 Apr 2020 07:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इरफान खान - फोटो : पीटीआई
बुधवार (29 अप्रैल) को सिनेमा ने इरफान खान के रूप में अपना एक नायाब हीरा खो दिया। इरफान खान के निधन की खबर सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। क्या खिलाड़ी, क्या नेता और क्या बॉलीवुड सितारे, हर कोई अभिनेता को याद कर रहा था और शोक जाहिर कर रहा था। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट अभिनेता के बेहतरीन फिल्मों और किरदारों पर भी देखने को मिले। ऐसे में अमर उजाला आपको बताता है कि आप इरफान खान की बेहतरीन फिल्में कौनसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
irrfan khan - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स

सबसे पहले बात करते हैं उन फिल्मों की जो आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
  • लंच बॉक्स
  • पान सिंह तोमर
  • तलवार
  • करीब करीब सिंगल
  • बिल्लू
  • डेडलाइन
  • हैदर
विज्ञापन

3 of 6
Homi Adajania, Irrfan Khan - फोटो : amar ujala mumbai

प्राइम वीडियो

नेटफ्लिक्स के बाद अब बात करते हैं उन फिल्मों की जो आप घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
  • मकबूल
  • करामती कोट
  • लाइफ ऑफ पाई
  • पीकू
  • नेमसेक
  • तुलसी
  • कारवां
  • ब्लैकमेल
  • यूं होता तो क्या होता
  • द डे

4 of 6
Irrfan Khan - फोटो : instagram

यूट्यूब

प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के बाद अब बात करते हैं इरफान खान की उन फिल्मों के बारे में जो आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
  • हासिल
  • मदारी
  • सलाम बॉम्बे
  • मुंबई मेरी जान
  • ये साली जिंदगी
  • साढ़े सात फेरे
  • कमला की मौत
  • लाइफ इन ए मेट्रो
विज्ञापन

5 of 6
Irrfan Khan - फोटो : social media
गौरतलब है कि चार दिन पहले ही इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में देहांत हुआ था। बता दें कि पिछले साल लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद से ही इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रहे हैं और डॉक्टरों को पूर्ण विश्राम के निर्देश के बावजूद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम करना स्वीकार कर लिया। फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Irrfan Khan
वहीं मंगलवार शाम जब यह खबर फैली कि इरफान को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है तो दरअसल उन्हें अस्पताल के ही कैंसर पेशेंट वार्ड से आईसीयू ले जाया गया था। वह उस वक्त कोमा में थे। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल से जूझते रहे इरफान को हिंदी सिनेमा में लंच बॉक्स, पान सिंह तोमर, मकबूल और हासिल जैसी फिल्मों ने शोहरत दिलाई। अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उनकी फिल्में द वॉरियर, इनफर्नो, जुरासिक पार्क, अमेजिंग स्पाइडरमैन और लाइफ ऑफ पाई मशूहर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें