फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना और अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, आलिया के गले में हाथ डाले घूमते दिखे रणबीर

Wed, 25 Dec 2019 11:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
christmas party - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने मंगलवार शाम को क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक ओर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बच्चों के लिए ये पार्टी रखी। वहीं दूसरी ओर करीना कपूर ने अपने बॉलीवुड के दोस्तों को क्रिसमस पार्टी के लिए घर पर बुलाया । इन दोनों ही पार्टियों में बॉलीवुड के दिग्गज नजर आए। दोनों क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
पहले बात करते हैं करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी की । यहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और सैफ अली खान इस पार्टी में नजर आए । करण जौहर ने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब घर से बाहर निकले तो वो एक-दूसरे के गले में हाथ डाले थे । दोनों ने मीडिया को पोज भी दिए । आलिया और रणबीर ब्लैक आउटफिट में दिखे । अब बात करते हैं अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी की । 
 

4 of 5
christmas - फोटो : social media
इस पार्टी में करण जौहर और तुषार कपूर अपने बच्चों के साथ पहुंचे । वहीं तैमूर भी हाफ पैंट और चेक शर्ट में बेहद क्यूट दिख रहे थे । करण जौहर रेड टीशर्ट में नजर आए । उनकी बेटी रूही और बेटा यश भी रेड आउटफिट में दिखे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
रितेश देशमुख भी अपने दोनों बच्चों को पार्टी में लेकर पहुंचे । सुनील ग्रोवर भी अपने बेटे के साथ नजर आए । बता दें कि अर्पिता फिर से मां बनने वाली हैं । इस दौरान वो बेब बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं । सलमान खान भी अपनी बहन की क्रिसमस पार्टी में चार-चांद लगाने पहुंचे ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें