फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा की बेटी की इस आदत से परेशान हैं करीना कपूर, दे डाली ये सलाह

Mon, 23 Sep 2019 11:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड में बहनों की बात करें तो करीना कपूर और करिश्मा कपूर का नाम सबसे पहले आता है। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं और अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। यही नहीं करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ भी करीना की अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

2 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media
टॉक शो 'द लव लाफ लाइव' शो में पहुंचीं करीना से जब पूछा गया कि 'वो खुद एक सुपर मॉम हैं ऐसे में वो करिश्मा को क्या सलाह देना चाहती हैं?' करीना ने कहा कि 'करिश्मा को वो लगातार बोलती हैं कि समायरा के ज्यादा सोशल मीडिया पर रोक लगाएं।' 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना ने कहा, 'मेरी बहन की 14 साल की बेटी है। वो ज्यादातर समय स्नैपचैट और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिजी रहती है। मैंने लोलो से कहा कि इसे कम करने की जरूरत है क्योंकि सोशल मीडिया के चक्कर में आप घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं और उसी में बिजी रहते हैं। ना आप किताबें पढ़ते हैं, ना बाहर की दुनिया के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना कम हो जाता है। सोशल मीडिया को लिमिट में यूज करने की जरूरत है।'

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : file photo
इसके अलावा जब करीना से पूछा गया कि वो और सैफ शाम का वक्त कैसे बिताते हैं तो करीना ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम दोनों ही बहुत सामाजिक हैं लेकिन हमें फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं। वो आम तौर पर स्क्रीनिंग शोज में जाना पसंद नहीं करते क्योंकि उसका कहना है कि झूठ नहीं बोल सकते, इसलिए सैफ ऐसी जगहों पर नहीं जाते हैं। हम दोनों भले ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं लेकिन यहां के बहुत कम लोग हैं जो हमारे दोस्त हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना ने आगे कहा कि 'सैफ को पढ़ने का बहुत शौक है तो हर शाम को वो ज्यादातर किताबें पढ़ते रहते हैं। हम डिनर आमतौर पर 7.30 से 8 बजे के बीच कर लेते हैं। सैफ से कोई भी बात करो तो उसका पहला रिएक्शन होता है 'नहीं'। तब मैं कहती हूं कि सैफ तुम चाहते क्या हो? क्या हमें हर कदम ट्राई करके उठाना चाहिए। उसका रिएक्शन होता है 'नहीं'।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें