आम तौर पर भारत में गर्भवती महिलाओं को 'ग्राउंड' कर दिया जाता है, यानी उन्हें घर से बाहर न जाने की हिदायत दी जाती है। लेकिन अभिनेत्री करीना कपूर, जो गर्भवती हैं, इस समय लगातार काम कर रही हैं। मुंबई में एक इवेंट के दौरान मीडिया से मुख़ातिब हुई करीना ने कहा, "मैं एक कामकाजी महिला हूं और मैं काम पर जाऊंगी, और जब तक रोल मिलेंगे काम करुंगी."
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : bbc
गर्भ के दौरान आराम की सलाह पर वो कहती हैं, 'आपको कैसे पता कि मैं आराम नहीं करती? मैं दिन में काम करती हूं और रात में आराम करती हूं, मुझे कोई तकलीफ नहीं है.'
विज्ञापन
3 of 5
करीना ने स्पष्ट किया, 'देखिए, अगर कोई मेरे पास रोल लेकर आएगा तो वो रोल मैं करूंगी, मेरे गर्भवती होने से मेरे काम पर कोई असर पडता मुझे नहीं दिखता.'
4 of 5
- फोटो : solaris
करीना ने कहा कि वो जिंदगी के इस मोड का आनंद उठा रही हैं और उन पर किसी भी चीज का दवाब नहीं है.
करीना ने कहा, 'मैं इस वक्त को इंजाय कर रही हूं, मैं पहले से अच्छी दिख रही हूं, लोगों ने मुझे कहा कि चेहरे पर चमक है और मेरे बाल भी इस समय सबसे अच्छे हैं, तो मुझे काफी अच्छा लग रहा है.'