फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने साझा की शाहिद कपूर के साथ अपनी 13 साल पुरानी तस्वीर, कही ये प्यार भरी बात

Mon, 26 Oct 2020 10:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर , करीना कपूर, इम्तियाज अली - फोटो : file photo
अभिनेता शाहिद कपूर और करीना कपूर की प्रेम कहानी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि इन दोनों कलाकारों ने न केवल एक साथ कई फिल्मों में काम किया बल्कि इनकी प्रेम कहानी के कई किस्से भी रहे हैं। सोमवार को शाहिद कपूर और करीना खान की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट ने 13 साल पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर , करीना कपूर - फोटो : file photo
अपनी फिल्म के 13 साल पूरे होने पर अभिनेत्री करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है। करीना कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करके जिंदगी के बारे में खुलासे करती रहती हैं। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म जब वी मेट की मेकिंग की एक तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर , करीना कपूर - फोटो : file photo
इस तस्वीर में करीना कपूर के साथ अभिनेता शाहिद कपूर और फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में तीनों किसी दृश्य को शूट करने के बाद मॉनिटर देख रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए करीना कपूर ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे तो लगता है, जिंदगी में जो कुछ इंसान असल में चाहता है, वास्तव में, उसे वह ही मिलता है।'
 

4 of 5
शाहिद कपूर , करीना कपूर - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर करीना कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर और पोस्ट वायरल हो रही है। अभिनेत्री के कई फैंस और शाहिद कपूर के फैंस उनकी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म जब वी मेट 26 अक्तूबर 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर , करीना कपूर - फोटो : file photo
फिल्म जब वी मेट में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अलावा और भी कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने बिजनेस परिवार के एक लड़के का किरदार निभाया था, जो अपने जीवन में कोई खुशी न होने की वजह से डिप्रेशन में रहता है, लेकिन एक दिन इत्तेफाक से उसकी मुलाकात गीत नाम की लड़की से होती है, जिसके बाद उसका जिंदगी को लेकर नजरिया बदल जाता है। इस फिल्म करीना कपूर के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: निशांत सिंह मलकानी ने निक्की तंबोली को बताया सड़कछाप पर्सनालिटी, कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें