फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर: कोरोना में पति खो चुकीं महिलाओं के लिए छलका दर्द, बोलीं- उनकी पीड़ा कोई नहीं समझ सकता

Tue, 18 May 2021 06:01 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। बीते दो दिनों से कोविड-19 संक्रमण के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिससे थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। देश में कोरोना के 2.6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए लेकिन पहली बार 4329 लोगों ने अपनी जान गंवाई। मामलों को नियंत्रित करने के लिए समीक्षा बैठक भी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद भी बैठक की। इस मुश्किल समय में सरकारी संस्थाओं के अलावा लोग निजी तौर भी एक-दूसरे की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ एनजीओ और निजी संस्थाएं भी लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी हैं। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। सोनू सूद तो मसीहा बनकर उभरे ही हैं, अन्य सेलेब्स भी लगातार कोशिशों में लगे हैं। अब बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर भी सामने आई हैं। उन्होंने उन महिलाओं की मदद के पोस्ट शेयर किया है, जिन्होंने महामारी में अपने पति खो दिए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
करीना इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

इसके अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर जानाकारी साझा की है। वैसी महिलाएं जिन्होंने महामारी में अपने पति खो दिए हैं और अब गुजर-बसर करने में बेरोजगारी के आगे मजबूर हैं, उनके लिए ये जानकारी शेयर की गई है। करीना कपूर ने उन औरतों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है।

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram

करीना कपूर खान ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जो अपने जीवनसाथी को खो चुकी हैं, हम उन महिलाओं का दर्द नहीं समझ सकते हैं। लेकिन दोबारा खड़े होने में उनकी सहायता जरूर कर सकते हैं। इसमें एक वेबसाइट का जिक्र है जो काउंसिलिंग, मेंटरिंग और चार चरणों के जरिए महिलाओं को रोजगार देने में मदद करेगी।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : Social Media

करीना ने बताया है कि ये लोग उन पीड़ित महिलाओं की मदद करेंगे ताकी वो अपनी बाकी की जिंदगी बिना किसी बाधा के गुजार सकें। उन्होंने कहा कृपया इस जानकारी को शेयर कीजिए ताकि यह उस तक पहुंच सके, जिसे इसकी जरूरत है। यह पहल पूरे देश में शुरू है। करीना कपूर ने यह भी बताया कि कोई भी अपनी इच्छा से इस पहल में वॉलेंटियर के रूप में काम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि करीना कपूर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ताउते तूफान के खतरे को देखते हुए फैंस से घर में रहने की अपील की थी। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में बीएमसी के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया था। इसमें बीएमसी ने ताउते तूफान से बचने और कोरोना वायरस का टीकाकरण न होने के बारे में बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें