फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के जन्मदिन पर करीना ने खास अंदाज में किया विश, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात

Mon, 25 May 2020 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मी सितारों से लेकर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन सितारों में सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। इस बीच अभिनेत्री करीना कपूर ने खास अंदाज में करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण जौहर के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हम तब भी कितने सेक्सी थे...अब तो और भी ज्यादा। हमेशा से मेरे दोस्त, जन्मदिन की बधाई।'
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना द्वारा साझा की गई तस्वीर कई साल पुरानी है। करण और करीना किसी पार्टी में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर ने शर्ट और जींस पहनी है। वहीं करीना ने सफेद रंग के टॉप के साथ ब्लैक जींस कैरी की है।

 

4 of 5
अपने बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि करण जौहर बॉलीवुड की बड़ी पार्टीज देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार वो अपना जन्मदिन घर पर ही परिवार के साथ मनाएंगे। करण जौहर के साथ उनकी मां हीरू जौहर और दोनों बच्चे यश और रूही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर और तख्त फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' उनकी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होनी है। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। 

ईद पर एक से बढ़कर एक हिट देकर सलमान बने बॉलीवुड के 'सुल्तान', फिल्मों के कलेक्शन ने तोड़े हर रिकॉर्ड
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें