फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा में कपूर खानदान से लेकर अमिताभ बच्चन आए नजर, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Oct 2018 06:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Krishna Raj Kapoor prayer meet
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर की मुंबई के सहारा स्टार होटल में प्रार्थना सभा रखी गई। इस मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के अलावा पूरा कपूर खानदान कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंचा। कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया था। वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Krishna Raj Kapoor prayer meet
इस प्रार्थना सभी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही श्वेता बच्चन नंदा, रिद्धिमा कपूर, अमिताभ बच्चन, सोहेल खान भी पहुंचे। इन सबके बीच भावुक होकर राजीव कपूर लोगों से हाथ जोड़ते हुए नजर आए। कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी। उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Krishna Raj Kapoor prayer meet
कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे। कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था। 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा। कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनके बेटे ऋषि कपूर नहीं पहुंच पाए थे जिसकी वजह उनकी बीमारी थी। रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा के काफी करीब थे। कृष्णा राज कपूर की अंतिम यात्रा के समय वो पूरा टाइम आलिया के साथ वीडियो कॉल पर रहे और इसी तरह उन्होंने अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी।

4 of 5
krishna raj kapoor
जहां एक ओर कृष्णा राज कपूर के निधन से कपूर खानदान सदमे में है तो वहीं ऋषि कपूर की बीमारी की खबरें लगातार सामने आ रही है। दरअसल, पिछले हफ्ते ही ऋषि कपूर ने एक ट्वीट करके बताया था कि वो किसी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं । ऋषि के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी अमेरिका गए हैं। ऋषि ने अपने ट्वीट में ये साफ किया था बेकार में मेरी बीमारी को लेकर अटकलें ना लगाएं। ऋषि कपूर के ट्वीट के बावजूद बिना रिपोर्ट आए कुछ लोग ये दावा करने लगे कि ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor
अब इन खबरों पर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर का बयान आया है। उन्होंने कैंसर की खबर को अफवाह बताते हुए नाराजगी जताई। रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू ने कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिजल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें