करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की मुझे अपने कजिन भाई -बहन के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। करीना ने आलिया , रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के शानदार एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा की ये लोग हिंदी सिनेमा को बहुत आगे लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 3
करीना कपूर
करीना कपूर 38 वर्ष की है लेकिन उन्हें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ को अच्छे से लीड करना आता है। अपने काम में व्यस्त होने के बाद भी अपने परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना नहीं भूलती है। आपको बता दें तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद ही करीना ने 'वीर दी वैडिंग' फिल्म के शूटिंग में व्यस्त हो गई थीं। अभी करीना ने दो फिल्में साइन की हैं। एक फिल्म में अक्षय और करीना साथ नजर आएंगे तो वहीं दूसरी फिल्म अपने खास दोस्त करण जौहर के निर्देशन में करने वाली है।
आगे करीना ने बताया मुझे रणबीर कपूर के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। हम दोनों मस्ती के साथ काम करते है और मुझे उम्मीद है जल्द ही हम एकसाथ फिल्म में नजर आएंगे। रणबीर मेरे लिए दुनिया का बेस्ट एक्टर है। साथ ही करीना ने कहा मैं ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बीताना पसंद करती हूं।