फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों में दिखा नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का प्यार, बोली- 'शादी करूंगी तो सिर्फ इसी से'

Fri, 21 Sep 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
neha kakkar
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर और 'इंडियन आइडल' की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। अभी तक नेहा ने एक्टर हिमांश कोहली को केवल एक दोस्त बताया था लेकिन अब पहली बार उन्होंने अपनी दिल की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 8
neha kakkar
नेहा ने अपने और हिमांश कोहली के रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। नेहा ने बताया कि वो और हिमांश पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब फिल्म 'यारियां' बन रही थी। उसके बाद से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।  
विज्ञापन

3 of 8
neha kakkar
इससे पहले नेहा और हिमांश दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए थे लेकिन उस वक्त दोनों ने सोचा नहीं था कि ये दोस्ती एक दिन रिलेशनशिप में बदल जाएगी। नेहा काफी खुश हैं कि उन्हें हिमांश जैसा एक हमसफर मिला है।

4 of 8
neha kakkar
नेहा इन दिनों 'इंडियन आइडल 10' में बतौर जज के तौर पर नजर आ रही हैं। दोनों ने 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर अपना प्यार कबूल किया। मुंबई मिरर के मुताबिक हिमांश ने नेहा को सरप्राइज देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

5 of 8
neha kakkar
इस रियलिटी शो के दौरान हिमांश पहुंचेंगे और नेहा को प्रपोज करेंगे जिसके बाद नेहा, हिमांश को गले लगा लेंगी। बता दें कि नेहा के साथ जज की कुर्सी पर अनु मलिक और विशाल ददलानी भी होंगे। तीनों जज 'इंडियन आइडल 10' होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
neha kakkar
सूत्रों के मुताबिक एक्टर सुनील ग्रोवर शो पर गेस्ट बनकर पहुंचेंगे और यहां 'नेहा का स्वयंवर' कराएंगे।शो के होस्ट पारितोष त्रिपाठी के साथ हिमांश एंट्री करते हैं। इस दौरान नेहा कहती हैं कि हिमांश उन्हें अच्छी तरह से समझते हैं। जब भी मैं शादी करूंगी तो इन्हीं का नाम दिमाग में होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
neha kakkar
नेहा की बातों पर हिमांश ने कहा कि मैं कब से ये सुनने का इंतजार कर रहा था। गौरतलब है कि  हिमांश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नेहा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। जो शो के सेट से हैं। हिमांश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इंडियन आइडल के सेट पर, जहां छोटी सी क्यूट गर्ल नेहा कक्कड़ को सरप्राइज देने पहुंचा था। जिंदगी भर के लिए यादगार पल।
विज्ञापन

8 of 8
neha kakkar
नेहा और हिमांश की जोड़ी बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक मानने जाते हैं। फिल्मों की बात करें तो हिमांश ने फिल्म 'यारियां', 'जीना इसी का नाम है' और 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें